Home Entertainment ऋचा चड्ढा ने सुशांत के निधन पर शोक जताने वाले मेकर्स की...

ऋचा चड्ढा ने सुशांत के निधन पर शोक जताने वाले मेकर्स की खोली पोल

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हर कोई दुखी है। उनके परिवार से लेकर फैंस तक हर कोई इस गम में डूबा हुआ है। सुशांत ने 14 जून, 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। उनके निधन के बाद से ही लगातार हर कोई सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त कर रहा है। वहीं एक्टर के निधन के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर भी एक बड़ी बहस शुरू हो गई ।
richa chadha-sushant singh rajput
बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक ब्लॉक के जरिए कई चौंकाने वाले खुलासे किए है।  बॉलीवुड में अपने मुखर अंदाज और सामाजिक से लेकर राजनीतिक हर मुद्दों पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हाल ही में एक ब्लॉक को लेकर चर्चा में आई हैं। एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद इंडस्ट्री में छिड़ी नेपोटिज्म की बहस की बीच उनका एक ब्लॉग चर्चा में है। ऋचा ने हाल ही में ट्विटर अकांउट पर सुशांत सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक ब्लॉक का लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा,   ‘अलविदा दोस्त.. कृप्या इसे तभी पढ़ें अगर आप बदलाव को लेकर सीरियस हैं। किसी से द्वेष नहीं, सभी को प्यार।’

ऋचा ने लिखा की ‘इंडस्ट्री इनसाइडर और आउटसाइडर को दो हिस्सों में बटी हुई है। वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और सिस्टम केवल दयालु और निर्दयी लोगों के बीच विभाजित है। इस इंडस्ट्री में उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत कम वक्त बिताया। उनके परिवार की वह पहली सदस्य है। उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री में एक फूड चेन तरह संचालित होता है। यहां पर कम बदमाश लोग नहीं हैंं।’ पिछले महीने से कई डायरेक्टर्स एक्टर सुशांत के निधन पर शोक जता रहे हैं और शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैंं। उन्हीं ने कभी उन एक्ट्रेसेस को फिल्मों से रिप्लेस किया जिन्होंने उनकी शर्तों पर काम नहीं किया।’ साथ ही  ऋचा  ने इस तरह की कई सारी बातें अपने ब्लॉक में लिखीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें