Home Haryana आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी फोगाट बहनें

आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी फोगाट बहनें

महिलाओं में सुरक्षा की भावना जगाने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्था मातृ संथम्मा ट्रस्ट 25- 26 फरवरी को पैलेस मैदान पर ‘सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप; का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या करेंगे वही इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पहलवान बहने गीता फोगाट व बबीता फोगाट महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी।

geeta babita fogat

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के जीवन में ‘3एस’ जगाना है जिसमें सेल्फ कांफिडेंस (आत्म विश्वास), सेल्फ रिस्पेक्ट (आत्म सम्मान) और सेल्फ डिफेंस (आत्म रक्षा) प्रमुख है। दो दिवसीय कार्यक्रम पैलेस मैदान पर सुबह 6 से 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें