डेस्क: मोहाली जिले के डेरा बस्सी में गुरुवार को एक इमारत ढहने से बड़ा हादसा हुआ है। इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक बहुमंजिला इमारत भर भराकर ढह गई। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव का कार्य जारी है।

इमारत गिरने से हुए जोरदार धमाके के कारण आसपास दहशत फैल गई। मौके से तीन शव निकाले गए, जबकि इमारत मालिक को घायल अवस्था में निकाला गया, जिन्होंने अस्पताल में दम तोड़ा। राहत एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम भी जुटी रही। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पुरानी सब्जी मंडी के निकट मीरा मल्ली मोहल्ले में हुआ जहां दो मंजिला एक पुरानी इमारत का पुनर्निमाण किया जा रहा था। सुबह अचानक इमारत की दूसरी मंजिल की छत भरभरा कर एक धमाके के साथ ढह गई।
घटना में मौके पर काम कर रहे अनेक मजदूर मलबे के नीचे आ गये। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा राहत बल की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मलबे से तीन शव बरामद किये गये हैं जिनकी शिनाख्त गोपी, राजू और रमेश के रूप में की गई है।