जयपुर के प्रतापनगर इलाके में गुरुवार को युवती को घर में अकेली देख मिलने आए परिचित ने पहले बलात्कार किया। इतना ही नहीं इसके बाद उसे गालियां देते हुआ लौट गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थानाधिकारी पुरुषोत्तम मेहरिया ने बताया कि वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि किशन चौधरी निवासी सीतापुरा उसका परिचित है।

गुरुवार को वह घर पर अकेली थी, इस दौरान आरोपी आया। घर में अकेला होने का पता चलने पर अंदर घुस आया और उसके साथ बलात्कार कर जातिसूचक शब्द बोले। वही पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।