Home Nation बहन के साथ बीजेपी में शामिल हुईं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल 

बहन के साथ बीजेपी में शामिल हुईं बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल 

डेस्क: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं हैं। बैडमिंटन जगत में भारत का नाम रोशन करनी वाली साइना नेहवाल अब अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। नेहवाल ने बुधवार को भाजपा दफ्तर में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। उनकी बहन चन्द्रांशु भी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। इस दौरान उन्होंने भी पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि 29 साल की साइना नेहवाल से पहले रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भी भाजपा में शामिल हुए थे, वे अभी पूर्वा दिल्ली से सांसद हैं। भाजपा जॉइन करने के बाद साइना नेहवाल और उनकी बहन चन्द्रांशु की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात।
saina nehwal join bjp

साइना ने कहा कि वह ऐसी पार्टी (बीजेपी) से जुड़कर खुश हैं जो देश के लिए अच्छा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मोदी जो इतनी मेहनत करते हैं, उनके साथ काम करके उन्हें अच्छा लगेगा। साइना ने कहा, ‘मोदी ने खेल को काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया शुरू करना अच्छा काम है।’ नेहवाल नई दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुईं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उन्हें बीजेपी जॉइन करवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें