Home Defence भारतीय नौसेना इतिहास में पहली बार जंगी जहाज पर तैनात हुई दो...

भारतीय नौसेना इतिहास में पहली बार जंगी जहाज पर तैनात हुई दो महिला ऑफिसर्स

डेस्क: भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों को जंगी जहाज पर महत्‍वपूर्ण तैनाती दी गई है। हेलिकॉप्‍टर स्‍ट्रीम में सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को ‘ऑब्‍जर्वर्स’ (एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस) के रूप में शामिल किया गया है। युद्धपोतों से संचालित होने वाले हवाई लड़ाकू विमानों के एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस का यह पहला महिला बैच है, जो जंगी जहाजों के डेक से काम करेगा। नौसेना ने इन दोनों महिला अधिकारियों का चयन 17 ऑफिसर्स के बीच से किया है।

indian navy women officers

दोनों महिला अधिकारी भारत की पहली महिला एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस होंगी जो जंगी जहाजों के डेक से काम करेंगी। इसके तहत, वॉरशिप पर एयरक्राफ्ट को टेकऑफ और लैंड कराया जाता है। इसके पहले महिला अफसरों को फिक्स्ड विंग एयरकॉफ्ट तक सीमित रखा गया था। नेवी के प्रवक्ता विवेक मधवाल ने बताया है कि ये दोनों अधिकारी इतिहास में पहली बार आधिकारिक तौर पर किसी भी युद्ध की स्थिति में वॉरशिप में शामिल होने वाली महिलाएं होंगी।

2 women officers navy

​सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और रीति सिंह भारतीय नौसेना के ​उस ​17 अधिकारियों के एक समूह का हिस्सा हैं, जिन्हें आईएनएस गरुड़, कोच्चि में ​सोमवार को आयोजित एक समारोह में ​’​ऑब्जर्वर​’​ के रूप में स्नातक होने पर ​’​विंग्स​’​ से सम्मानित किया गया​​।​​​ दोनों ‘ऑब्‍जर्वर्स’ ​को एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर्स, हवाई युद्ध के दौरान की आजमाई जाने वाली तरकीबों, ​एंटी​-सबमरीन वारफेयर के अलावा एवियॉनिक सिस्‍टम्‍स की भी ट्रेनिंग दी गई है।

अब​ ​तक महिलाओं की ​तैनाती विंग एयरक्राफ्ट तक ​ही ​सीमित थी, जो समुद्रतटों के पास ही टेकऑफ और लैंड करते थे।​ इस मौके पर​ ​मुख्य कर्मचारी अधिकारी (प्रशिक्षण)​ ​रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ​​ने ​कहा कि यह बड़ा खास मौका है, जब पहली बार महिलाएं हेलिकॉप्‍टर ऑपरेशंस में ​प्रशिक्षित होकर जंगी जहाजों पर तैनात होने जा रही हैं।​​ ​इससे आगे भी अग्रिम पंक्ति में​ महिलाओं की तैनाती का मार्ग प्रशस्त ​होगा​। ​

समारोह ​में ​​​​​रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने ​इस ग्रुप में शामिल ​चार महिला ​अधिकारियों और भारतीय तटरक्षक बल के 13 ​​​स्नातक अधिकारियों को पुरस्कार और प्रतिष्ठित​ ‘​विंग्स​’​ भेंट किए। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने छह अन्य अधिकारियों को​ ‘​इंस्ट्रक्टर बैज​’​ से सम्मानित किया।​ इसमें एक महिला समेत नौसेना के पांच और ​भारतीय तटरक्षक बल से​ एक अधिकारी हैं, जिन्होंने ​नेविगेशन प्रशिक्षक (क्यूएनआई) के रूप में सफलतापूर्वक स्नातक किया ​है​।​ इस अवसर पर रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने ​कहा कि ये अधिकारी भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमानों की सेवा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें