Home Haryana हनीप्रीत की तलाश में नेपाल बॉडर पहुंची पुलिस     

हनीप्रीत की तलाश में नेपाल बॉडर पहुंची पुलिस     

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत की तलाश में नेपाल सीमा पर गई लेकिन हरियाणा पुलिस खाली हाथ लौट आई है वही अलबत्ता पुलिस को वहां से पंजाब नंबर की एक लावारिस गाड़ी जरूर मिली है। पंचकूला के आईजी एएस चावला हनीप्रीत के सर्च आपरेशन की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक उनसे पल-पल की रिपोर्ट ले रहे, मगर अभी तक हनीप्रीत का कुछ अता पता नहीं चल पाया है। पुलिस को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली की हनीप्रीत नेपाल के रास्ते विदेश भागने की तैयारी कर कर रही है, इस सूचना के आधार पर पंचकूला पुलिस के अधिकारी हनीप्रीत को तलाश करने इंडो-नेपाल बार्डर पर गौरीफंटा तक पहुंचे लेकिन वापस लौटकर अपने अधिकारियों को बताया कि हनीप्रीत नहीं मिल पाई है।

honeypreet

बता दे की नेपाल सीमा पर पंजाब की एक गाड़ी भी बरामद होने की खबर है, लेकिन आईजी ने इसकी पुष्टि नहीं की। बताया जाता है कि नेपाल गई हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिससे पुलिस उसपर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

वही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा की सर्च के आदेश जारी किए हैं। डेरे का तलाशी अभियान हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए कोर्ट कमीश्नर की देखरेख में होगा। सरकार कोर्ट कमीशनर के नेतृत्व में काम करेगी और उन्हें इस आप्रेशन में हर संभव मदद करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें