Home Election कुमारी शैलजा ने कहा बरोदा की जनता भाजपा सरकार को पिछले 6...

कुमारी शैलजा ने कहा बरोदा की जनता भाजपा सरकार को पिछले 6 साल से आजमा रही, लेकिन नही कोई विकास

डेस्क: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा की जनता भाजपा सरकार को पिछले 6 साल से आजमा रही है। पिछले 6 साल से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लेकिन बरोदा हलके में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। बरोदा में शासन कहीं भी नजर नहीं आता, सिर्फ कुशासन नजर आता है। इस उपचुनाव में सरकार द्वारा बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं। हम सिर्फ इतना पूछते हैं कि आपने पिछले 6 साल में बरोदा विधानसभा के लिए क्या किया।
baroda election shaelja
कुमारी सैलजा ने यह बातें बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के समर्थन में प्रचार के दौरान कहीं। कुमारी सैलजा ने सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के समर्थन में कई सभाओं को संबोधित किया। कुमारी सैलजा ने सोमवार को गांव जवाहरा, गांव चिड़ाना, गांव बुटाना, गांव बरोदा में सभाओं को संबोधित किया इसके उपरांत कुमारी सैलजा ने गांव कलेपा में अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को भी संबोधित किया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। केंद्र की सरकार या प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार का एक भी फैसला जनता के हित में नहीं है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। जुमले और झूठ के अलावा भाजपा ने कुछ भी नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जनता फैसला कर चुकी है, यह चारों तरफ की आवाज है, हर वर्ग की आवाज है कि यह समय कांग्रेस पार्टी का है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के लिए प्रदेश में सरकार चलाना मुश्किल हो रहा है। रोज अखबारों में खबरें आती हैं कि इस सरकार के मंत्री, विधायक रूठ गए। सरकार के लोगों में आपस में ही विरोध के स्वर नजर आते हैं। इनके विधायक धरने पर बैठ जाते हैं। इस सरकार में भाजपा के सहयोगी दल के विधायकों से पूछ लीजिए कि किसी की पूछ है क्या सरकार में?
कुमारी सैलजा ने कहा कि 10 साल तक केंद्र और हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस का शासन था, उस समय जमकर विकास हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ था। उस विकास में हर एक नागरिक को हिस्सा मिला था। चाहे ग्रामीण आंचल हो या शहरी आंचल, उस समय गरीब से गरीब वर्ग के व्यक्ति को लगा था कि जो विकास हो रहा है, प्रगति हो रही है, उसमें उसका भी हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी ने हर किसी को विकास में हिस्सेदारी दी थी।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज बात एक उपचुनाव की नहीं है। बात आज संविधान की है, बात आज ऊसूलों की है, बात आज हमारे अधिकारों की है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और कांग्रेस पार्टी ने हमारे देश को संविधान दिया था, आज उसको खतरा है। हमारे समाज को, हमारे समाज की समानता को खतरा है। इसलिए आज हम सभी का फर्ज बनता है कि इस सरकार को वोट के जरिए सबक सिखाया जाए। बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री इंदुराज नरवाल को आप सभी भारी मतों से जिताकर विधानसभा पहुंचाएं और इस जनविरोधी सरकार को जवाब दें।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने प्रदेश की जनता से सिर्फ विश्वासघात किया है। प्रदेश में आज हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है। किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। हरियाणा में बेरोजगारी के हालात भयावह हैं। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में बरोदा विधानसभा की लगातार अनदेखी की गई है। पिछले 6 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने बरोदा के विकास कार्यों के लिए कुछ भी नहीं किया है। प्रदेश का किसान आज बेहद ही दुखी है। मंडियों में किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें