दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे एक तरफा होते दिखे शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने तेजी से बढ़त बनाई वहीं बीजेपी बहुत पीछे छूटती दिखाई दी और इस बीच पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा हमने पूरी कोशिश की थी लेकिन हम जनता को समझा नहीं पाए।

बता दे की दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कई केंद्रीय मंत्रियों की और से प्रचार में पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत के साथ राज्य में सत्ता में वापसी की।