उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल रहे बीएल जोशी का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है। यूपी के वर्तमान राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूपी के पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएल जोशी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री बीएल जोशी जी के निधन पर दुःख पंहुचा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्श अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर दुख पेश किया। उन्होंने लिखा, अत्यंत दुःख एवं शोक! उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आदरणीय बीएल जोशी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार को शक्ति दे। एक कुशल प्रशासक और मार्गदर्शक के रूप में जोशी जी की कमी हमेशा महसूस होगी।
राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू गांव में जन्में आदरणीय बीएल जोशी ने 28 जुलाई 2009 को यूपी के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी वहीं दूसरी बार उन्होंने 7 मार्च 2014 को राज्यपाल का पद संभाला था। इसके पहले वो उत्तराखंड व मेघालय के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल भी रह चुके थे।