Home News विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, कुमारस्वामी वित्तीय स्थिति पर श्वेत...

विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, कुमारस्वामी वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाएं- येड्डियूरप्पा

डेस्क: कर्नाटका, मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने मंगलवार को मांग की कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी 5 जुलाई को नया बजट पेश करने से पहले राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाएं। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता बी एस येड्डियूरप्पा ने कांग्रेस और जद-एस गठबंधन पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि लोगों में इस बात को लेकर संशय है कि असली मुख्यमंत्री कौन है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येड्डियूरप्पा ने कहा कि राज्य पर कर्ज का काफी भार है लिहाजा कुमारस्वामी को बजट पेश करने से पहले वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र पेश कर सदन को हालात से अवगत करना चाहिए।

yedurapa kumar swami
येड्डियूरप्पा ने सरकार से पूछा कि इस कर्ज को चुकाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा सिंचाई और लोकनिर्माण विभाग में भी 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विपत्रों का भुगतान बकाया है।येड्डियूरप्पा ने कहा कि भाजपा और राज्य की जनता को इस बात का इंतजार है कि कुमारस्वामी चुनाव पूर्व वादे के मुताबिक किसानों का 53 हजार करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ करते हैं या नहीं। अगर कुमारस्वामी ऋण माफी का वादा पूरा नहीं करते हैं तो भाजपा के सभी 104 विधायक कांग्रेस और जद-एस का घोषण पत्र लेकर जनता के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि दोनों दलों ने चुनाव से पहले वादे पूरे नहीं किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें