Home Nation श्रुति मोदी के वकील का दावा, सुशांत की बहनों की थी उनकी...

श्रुति मोदी के वकील का दावा, सुशांत की बहनों की थी उनकी प्रॉपर्टी पर नजर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उनकी पर्सनल मैनेजर श्रुति मोदी के वकील आशोक साराओगी ने मामले में कई खुलासे किए है और साथ ही कई दावे किए । दावा करते हुए आशोक साराओगी ने कहा, सुशांत की बहनें उन्हें कंट्रोल में रखती थीं ताकि उसकी प्रॉपर्टी हासिल कर सकें। साराओगी ने यह खुलासा कुछ न्यूज चैनलों को दिए इंटरव्यू में किया है।
shruti modi shushant
श्रुति मोदी के वकील अशोक साराओगी लगातार सुशांत के परिवार पर निशाना साध रहे हैं। अशोक सरावगी ने दावा किया कि सुशांत की बहनें उन पार्टियों में शामिल होती थीं, जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। अशोक साराओगी ने अपने बयान में सुशांत की बहनों पर आरोप लगते हुए कहा है कि, सुशांत की बहनें सुशांत को कंट्रोल में रखती थीं ताकि उसकी प्रॉपर्टी हासिल कर सकें। 25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था, उनकी बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर आना चाहती थीं और सुशांत के सारे स्टाफ को निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत सिंह राजपूत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था।
अशोक आगे कहते हैं कि, प्रियंका सुशांत के पैसों से महंगे गहने खरीदती थीं। जब सुशांत अपनी बहनों के साथ थे तब उन्हें रिया से उनकी बहनें नहीं मिलने देती थीं।  मगर किसी तरह रिया कुछ सेकंड्स के लिए सुशांत से मिल लेती। अशोक सरावगी के अनुसार, सुशांत के अपने पिता केके सिंह के साथ अच्छे संबंध नहीं थे।  उन्होंने कहा कि सुशांत ने शायद ही अपने पिता से किसी भी बारे में बात की हो लेकिन वह हर महीने अपने पिता को रुपये भेजते थे।
बता दे कि सुशांत के पर‍िवारवालों ने रिया पर 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया है और इसी मामले में श्रुति मोदी से भी पूछताछ की जा रही है। श्रुति जो कि सुशांत के फाइनेंस की देखभाल करती थीं, उन्होंने बताया था कि अलग-अलग अकाउंट्स, डिपोजिट्स और म्यूच्युल फंड्स में सुशांत के 8 करोड़ रूपए थे, जिसमें आधे से ज्यादा में सुशांत की बहन प्रियंका नॉमिनी थीं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें