Home CRIME पुलिस की पकड़ से बाहर विकास दुबे

पुलिस की पकड़ से बाहर विकास दुबे

उत्तर प्रदेश: कानपुर जिले मे आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी भी यूपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूरी ताक़त झोंक दी कानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है लेकिन बदमाश विकास दुबे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

vikas dubey up

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, विकास दुबे दिल्ली में सरेंडर कर सकता है। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की दो टीमों को दिल्ली में तैनात किया गया है। वही विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि विकास दुबे एनकाउंटर के डर से दिल्ली स्थित किसी अदालत में सरेंडर कर सकता है। क्योंकि विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा एनकाउंटर का डर सता रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love