Home Nation आगामी कुंभ में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं पर्यटकों के आने का...

आगामी कुंभ में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं पर्यटकों के आने का अनुमान,  सु रक्षा के लिए करोड़ों के अत्याधुनिक उपकरण

प्रयागराज: आगामी कुंभ मेले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जिसमें सबसे अहम सुरक्षा व्यवस्था मानी जा रही है। कुंभ 2019 की सुरक्षा को हाईटेक उपकरणों से लैस करने के लिए सरकार भारी भरकम बजट भी पुलिस महकमे को दिया जा रहा है। गौरतलब है कि आगामी कुंभ में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया कराना एक बड़ी जिम्मेदारी है।

Kumbh

कुंभ मेले के मद्देनजर पुलिस विभाग को 65 करोड का बजट मिलने के बाद कुंभ पुलिस अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तमाम अन्य उपकरणों से लैस होगी। कुंभ मेले में पहली बार ऐसा होगा जब कुंभ की सुरक्षा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। जिससे उनकी पहचान की जा सके। इसके लिए चौबीस करोङ का बजट दिया जा रहा है। वही पहली बार कुंभ क्षेत्र में जल के अंदर सोनार से निगरानी होगी। वाटर स्कूटर रेट पर चलने वाली गाड़ी इमरजेंसी लाइट, बॉडी वार्न कैमरा, स्केनर, जैसे उपकरणों का इस्तेमाल होगा और कुंभ पुलिस इन सारे उपकरणों से लैस होगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love