Home Haryana राहुल गांधी के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल,...

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, अम्बाला और यमुनानगर जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, कुमारी शैलजा बोली राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा से विज क्यों घबराए

डेस्क: कुरुक्षेत्र की उस धरा पर जहां पर किसानों के साथ 10 सितंबर को लाठीचार्ज हुआ और जिस धरा से गीता का अमर संदेश आज भी गूंज रहा है उस धरा पर राहुल गांधी 6 अक्टूबर को आ रहे हैं। हरियाणा प्रदेश में वैसे तो सभी पार्टियां बरोदा उपचुनाव में लगी हुई हैं और दावे कर रहे हैं कि हम बड़ौदा का उपचुनाव जीत लेंगे मगर जिस तरह से हरियाणा प्रदेश में राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा निकलेगी जाहिर है कहीं ना कहीं हरियाणा प्रदेश की राजनीति भी कांग्रेस पार्टी में एक जान भर देगी।

kumari shelja
कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में राहुल गांधी 2 दिन रहेंगे और साथ ही किसानों से सवांद भी करेंगे। सबसे पहले राहुल गांधी का प्रवेश हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर पेहीवा से होगा वहां पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे और ट्रैक्टर चलाकर राहुल गांधी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे जहा किसानों से राहुल गांधी सीधा संवाद भी करेंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love