Home Nation Rajasthan Crisis: BJP ने की CBI जांच की मांग,कांग्रेस ने कहा बीजेपी...

Rajasthan Crisis: BJP ने की CBI जांच की मांग,कांग्रेस ने कहा बीजेपी डरी हुई है

राजस्थान में फोन टैपिंग (Rajasthan Phone Tapping) का मुद्दा गर्मा गया है. बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए फोन टैपिंग कांड की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कई सवाल किए और कांग्रेस से जवाब मांगा है क्या राजस्थान में फोन टैपिंग की गई और अगर हां, तो क्या राज्य सरकार ने मानक प्रक्रिया का पालन किया। बीजेपी इस पूरे प्रकरण का CBI द्वारा जांच की मांग करती है ।bjp congress

वही मामले में कांग्रेस ने कहा है वह भयभीत है, क्योंकि उसका मंत्री इस सारे षडयंत्र में शामिल है। भाजपा की आपत्ति सिर्फ यही है कि किसी सख्श ने फोन कॉल को रिकॉर्ड क्यों किया। यानी भाजपा ने मान लिया कि इस षडयंत्र में वह शामिल है।

अब राजस्थान के सियासी संकट में भाजपा भी पुलिस के पास पहुंच गई, बीजेपी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा और इसके नेताओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए परिवाद दर्ज कराया है। भाजपा ने इन नेताओं के खिलाफ मानहानि और अन्य धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य कांग्रेसी नेता भाजपा की प्रतिष्ठा को आपराधिक रूप से क्षति पहुंचा रहे है, ताकि कांग्रेस की आंतरिक दुर्दशा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जा सके।

इसी के तहत मुख्यमंत्री निवास से आवाजों को कूटरचित कर मिथ्या रूप से भाजपा नेताओं की आवाज बता कर ऑडियो टेप भी जारी किया गया है। यह काम लोकेश शर्मा नाम के व्यक्ति ने किया है जो खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताता है। और इसी आधार पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज कराए गए है। उनका कहना है कि इससे मेरी पार्टी और उसके नेताओ की गंभीर मानहानि हुई है। उन्होंने मानहानि, लोगों को भड़काने और अन्य धाराओं में संबंधित नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें