Home Nation राहुल गांधी का छात्रों के नाम संदेश, 'असफलता स्थायी नहीं होती, मेहनत...

राहुल गांधी का छात्रों के नाम संदेश, ‘असफलता स्थायी नहीं होती, मेहनत करें सफलता कदम चूमेंगी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोटा के कोचिंग विद्यार्थियों को असफलता से नहीं घबराने और मेहतन करने का संदेश दिया है। मेहतन करेंगे तो कामयाबी आपके कदम चूमेंगी। कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों की खुदकुशी को लेकर आ रहे खबरों के बाद राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी जिसमे उन्होंने लिखा कि मैं छात्रों से कहना चाहता हूं कि कोई भी असफ लता स्थायी नहीं होती है, आप हार नहीं मानें।

rahul gandhi

आप सभी पर हमें नाज़ है। आप मेहनत करें और हौसला रखें। किसी न किसी रूप में कामयाबी आपके क़दम ज़रूर चूमेगी। डरने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। हमें गर्व है आप पर। राहुल गांधी ने लिखा की छात्रों के माता-पिता से मेरी प्रार्थना है कि बच्चे बहुत मेहनत करते हैं, उन पर दबाव जितना कम हो उतना ही बेहतर है। मैं आप सभी छात्रों की कामयाबी की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें