Home News तेज रफ्तार कार ने पुत्र के सिर से छीन लिया पिता का...

तेज रफ्तार कार ने पुत्र के सिर से छीन लिया पिता का साया, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर, तिलवारा पुल पर रविवार को तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी और हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे हस्पताल में भर्ती कराया गया है और वही पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

suicide cases

पुलिस के अनुसार पुरवा चुंगी चौकी गढ़ा निवासी दीपक केवट (40) बेटे निशांत केवट के साथ बाइक से वसनिया गए थे। दोनों रात सात बजे के लगभग घर लौट रहे थे। तिलवारा पुल क्रॉस कर रहे थे, तभी कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को मेडिकल पहुंचाया गया। वहां देर रात दीपक की मौत हो गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love