Home Nation केंद्र ने राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रुप में 30,000...

केंद्र ने राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रुप में 30,000 करोड़ रुपये और तदर्थ निपटान के रूप में 28,000 करोड़ रुपये जारी किए

डेस्क: केंद्र सरकार ने 27 मार्च, 2021 को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए स्वीकार्य मुआवजे के रूप में राज्यों को 30,000 करोड़ रुपये का जीएसटी मुआवजा जारी किया है। वर्ष 2020-21 के लिए अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि 70,000 करोड़ रुपये है। जीएसटी काउंसिल के निर्णय के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीएसटी मुआवजा जारी करने में कमी के बदले एक के बाद एक 1,10,208 करोड़ रुपये के ऋण भी जारी किए गए हैं। उपरोक्त के अलावा, केंद्र ने 30 मार्च 2021 को आईजीएसटी के तदर्थ निपटान के माध्यम से 28,000 करोड़ रुपये (राज्यों को 14,000 करोड़ रुपये और केंद्र को 14,000 करोड़ रुपये) भी जारी किए हैं।

gst

जीएसटी मुआवजा जारी करने, एक के बाद एक ऋण जारी करने और एडहॉक आईजीएसटी निपटान को ध्यान में रखते हुए, राज्यों / संघ शासित प्रदेशों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए केवल 63,000 करोड़ रूपये का जीएसटी मुआवजा लंबित है।

नीचे दी गई सारणी वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जारी राज्य-वार जीएसटी मुआवजे / आईजीएसटी निपटान को दर्शाती हैं: -: –

क्रम सं. राज्‍य/ संघ शासित प्रदेश का नाम 27 मार्च 2021 को जारी जीएसटी मुआवजा (करोड़ रुपये में)
1 आंध्र प्रदेश 742.4966
2 असम 307.9853
3 बिहार 818.4947
4 छत्तीसगढ 635.2455
5 दिल्ली 1748.0955
6 गोवा 245.6173
7 गुजरात 2574.1625
8 हरियाणा 1020.4681
9 हिमाचल प्रदेश 338.4121
10 जम्मू और कश्मीर 418.6783
11 झारखंड 461.3584
12 कर्नाटक 2970.1239
13 केरल 1378.1551
14 मध्य प्रदेश 1107.8935
15 महाराष्ट्र 4446.3056
16 मेघालय 41.9917
17 ओडिशा 785.8651
18 पुद्दुचेरी 140.0184
19 पंजाब 1707.4805
20 राजस्थान 1176.0441
21 सिक्किम 3.7173
22 तमिलनाडु 2192.9325
23 तेलंगाना 770.5828
24 त्रिपुरा 47.2235
25 उत्‍तर प्रदेश 2094.4929
26 उत्तराखंड 516.9803
27 पश्चिम बंगाल 1309.1785
कुल 30000

 

राज्‍य कोड राज्‍य/ संघ शासित प्रदेश का नाम 30 मार्च 2021 को जारी तदर्थ आईजीएसटी मुआवजा (करोड़ रुपये में)
1 जम्मू और कश्मीर 167
2 हिमाचल प्रदेश 127
3 पंजाब 523
4 चंडीगढ़ 40
5 उत्तराखंड 173
6 हरियाणा 532
7 दिल्ली 587
8 राजस्थान 600
9 उत्‍तर प्रदेश 1167
10 बिहार 441
11 सिक्किम 9
12 अरुणाचल प्रदेश 9
13 नगालैंड 9
14 मणिपुर 12
15 मिजोरम 7
16 त्रिपुरा 28
17 मेघालय 22
18 असम 209
19 पश्चिम बंगाल 703
20 झारखंड 224
21 ओडिशा 386
22 छत्तीसगढ 257
23 मध्य प्रदेश 536
24 गुजरात 1009
25 दमन और दीव 23
26 दादरा और नगर हवेली 27
27 महाराष्ट्र 2115
29 कर्नाटक 1263
30 गोवा 76
32 केरल 588
33 तमिलनाडु 1041
34 पुदुचेरी 38
35 अंडमान और निकोबार द्वीप 4
36 तेलंगाना 563
37 आंध्र प्रदेश 485
कुल 14,000
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें