Home Nation फांसी से बचने के लिए निर्भया के गुनहगार ने चली नई चाल

फांसी से बचने के लिए निर्भया के गुनहगार ने चली नई चाल

निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा के वकील ने फांसी से बचाने के लिए एक नया दांव चला है। इस बार विनय शर्मा के वकील ने चुनाव आयोग में एक याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि जिस समय मंत्री मनीष सिसोदिया ने विनय की दया याचिका को खारिज करने के लिए हस्ताक्षर किए थे उस समय दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू था। ऐसे में मनीष सिसोदिया दया याचिका खारिज करने के लिए दस्तखत नहीं कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा किया।

nirbhya doshi fansi

इससे पहले निर्भया रेप और मर्डर केस के एक दोषी विनय शर्मा ने जेल में अपने आप को घायल कर लिया था ताकि उनकी फांसी रुक जाए। आपको बताते जाए कि कोर्ट ने फांसी के लिए 3 मार्च का दिन तय कर दिया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में दोषी विनय कुमार ने खुद को चोटिल पहुंचाने का प्रयास किया था। विनय कुमार ने खुद का सिर दीवार पर दे मारा। 16 फरवरी को हुई इस घटना में विनय को कुछ हल्की चोटें आई हैं। इस मामले में वकील एपी सिंह का कहना है कि नया डेथ वारंट जारी होने के बाद से विनय की मानसिक स्थिति खराब हो गई हैं। इसने अपनी मां को भी पहचानने से इनकार कर दिया है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि फांसी की सजा पाने वाले दोषी कई बार हिंसक बर्ताव पर उतर जाते हैं, ऐसे में अगर दोषी को चोट पहुंचती है तो फांसी को कुछ वक्त के लिए और टाला जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें