Home Bihar बिहार के साथ 65 अन्य सीटों पर होगे उपचुनाव, सही समय पर होगा तारीखों का...

बिहार के साथ 65 अन्य सीटों पर होगे उपचुनाव, सही समय पर होगा तारीखों का ऐलान

डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान सही समय पर किया जाएगा। चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के समय ही 65 सीटों पर उपचुनाव भी कराने की तैयारी कर रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव को 29 नवंबर, 2020 से पहले पूरा करना है।  उसी समय के आसपास विभिन्न राज्यों की 64 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। बता दें कि वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
election commison chunav
 
बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। आयोग ने भी कोरोना काल में चुनाव और उपचुनाव कराने को लेकर हाल ही गाइडलाइंस जारी की थी। तभी यह तय हो गया था कि कोरोना और बाढ़ ग्रस्त बिहार में तय समय पर चुनाव होंगे। हालांकि विपक्षी दलों समेत एनडीए में शामिल एलजेपी ने बिहार में चुनाव टालने की मांग की थी।

चुनाव आयोग ने बताया कि अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक संसदीय सीट पर उपचुनाव भी होने हैं। लेकिन, कई राज्य भारी बारिश और महामारी जैसी वजहों से उपचुनाव टालना चाहते हैं। ऐसे राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य चुनाव अधिकारियों की रिपोर्ट और इनपुट का रिव्यू करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही उपचुनाव करवाने का फैसला लिया गया।

इन 8 राज्यों में होने हैं उपचुनाव:

1. मध्य प्रदेश
2. उत्तर प्रदेश
3. गुजरात
4. हरियाणा
5. तमिलनाडु
6. असम
7. केरल
8. नागालैंड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें