डेस्क: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार को ‘राजधर्म’ पर उपदेश ना दें। प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा की, मनमोहन सिंह ने धर्म के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए नागरिकता के अधिकार की माँग की थी।
अशोक गहलोत ने शिवराज पाटिल और यहां तक कि आडवाणी जी दोनों तत्कालीन गृह मंत्रियों को पत्र लिखा था कि अन्य देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जानी चाहिए। फिर यह कैसा राज धर्म है कि आपने अपना रुख बदल दिया।