Home CRIME गैंगस्टर रवि पुजारी को लाया गया भारत, सेनेगल में हुआ था गिरफ्तार

गैंगस्टर रवि पुजारी को लाया गया भारत, सेनेगल में हुआ था गिरफ्तार

हत्या और जबरन वसूली सहित कई गंभीर अपराधों के आरोपी रवि पुजारी को आज भारत लाया गया। बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया है। इस मामले पर कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमर कुमार पांडेय ने कहा है कि रवि पुजारी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और फिर इसके बाद उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी।

 

gangster ravi pujari

15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की टीम आज उसे भारत लाने में सफल रही। 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद उसे 22 फरवरी को सेनेगल से प्रत्यर्पित किया गया था। रवि पुजारी वही गैंगस्टर है जो तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों समेत कई नेताओं को भी धमका चुका है। 52 वर्षीय रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक में मंगलूरू के माल्पे में हुआ। वह अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं का भी जानकार है। उसके परिवार में पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है। 2005 में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में उसे गिरफ्तार किया गया था।

1990 में पुजारी मुंबई के अंधेरी में रहता था और वहीं से गैंगस्टर छोटा राजन के करीब आया। 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की हत्या कर अचानक सुर्खियों में आ गया और इसके बाद से ही वह कुख्यात अपराधी बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें