Home Election हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा का बयान बरोदा उपचुनाव में भाजपा बैकफुट...

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा का बयान बरोदा उपचुनाव में भाजपा बैकफुट पर, भाजपा की असलियत सभी है जानते

डेस्क: हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक व पूर्व नेता, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के समर्थन में कई सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने बरोदा विधानसभा के गांव भादौटी, ढुराना व मुंडलाना में सभाओं को संबोधित किया।
baroda election congress
सभाओं को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल ने कहा कि बरोदा का यह उपचुनाव हरियाणा की राजनीतिक दिशा तय करेगा। कांग्रेस पार्टी ने इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हर स्तर पर अपनी आवाज उठाई है। नोटबंदी के दौरान आम जनमानस को लाइन में लगा दिया गया था। आम जनता की जान गई, किसी बड़े पूंजीपति की जान नहीं गई थी। आज अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। भाजपा की सोच सिर्फ सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की है। इस सरकार द्वारा 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वायदा पूरी तरह जुमला साबित हुआ। अच्छे दिन का वादा किया था, किसी के भी अच्छे दिन नहीं आए हैं।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा बैकफुट पर है। आज सभी लोगों की नजरें बरोदा विधानसभा पर हैं। भाजपा की असलियत सभी जानते हैं। भाजपा का आधार, सरकार बनाने का आधार सिर्फ झूठ पर टिका है। लोगों को ऐसे सपने दिखाए जाते हैं, जो पूरे नहीं किए जा सकते हैं। 10 साल कांग्रेस पार्टी का शासन था। हर गांव में, हर शहर में, विकास हुआ था। सभी के हाथ में पैसा गया था। हर एक को विकास में हिस्सेदारी मिली थी। भाजपा पिछले 6 वर्षों का हिसाब दे। भाजपा ने 6 वर्ष तक बरोदा की जनता की सुध नहीं ली। जिस गांव में हम जाते हैं सब कहते हैं कि तीन तारीख को वह भाजपा सरकार को आईना दिखाएंगे। युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया गया था। लोगों को 15 लाख रुपए देने के वायदे किए गए थे। किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया गया था, लेकिन आप सभी इस बात के गवाह हैं कि इस सरकार ने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है। आज हरियाणा प्रदेश में जगह जगह कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। नई नौकरी तो दूर इस सरकार के द्वारा पुराने रोजगार ही छीने जा रहे हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में इस समय महाजंगलराज है। रोजाना अखबार आपराधिक खबरों से भरे रहते हैं। आज हरियाणा प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। यह सरकार हरियाणा प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस शासनकाल में किसानों को फसलों के अच्छे भाव मिलते थे, लेकिन आज किसान बदहाली के आंसू बहा रहा है। हमारी सरकार में खाद, कीटनाशकों पर कोई टैक्स नहीं था, लेकिन इस सरकार के द्वारा आज खाद, कीटनाशकों पर टैक्स लगा दिया गया है। यूपीए सरकार ने 72 हजार करोड रुपये का किसानों का कर्ज माफ किया था। हमारे शासनकाल में हर वर्ग खुशहाल था, लेकिन इस सरकार में हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। आज जब सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान पहले ही बर्बादी की कगार पर था, तब इस सरकार के द्वारा किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए तीन कृषि विरोधी काले कानून बना दिए गए हैं।
विधायक व पूर्व नेता, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा ने झूठ और जुमलों के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। महंगाई से जनता परेशान है। भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी काले कानून और श्रम कानून लाए गए हैं। जो पूरी तरह जनविरोधी हैं। किसानों को एमएसपी नहीं मिल पा रहा है, फसल बीमा योजना से किसी को लाभ नहीं पहुंचा है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथों देश को गिरवी रखना चाहती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें