Home Haryana संत राम सिंह जी की कुर्बानी को कभी नहीं भूल पाएगा देश...

संत राम सिंह जी की कुर्बानी को कभी नहीं भूल पाएगा देश का किसान- अशोक तंवर

हरियाणा: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर व गुरमेज सिंह गोंदर आज सिंघड़ा पहुंचे जहाँ उन्होंने संत बाबा राम सिंह जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि किसानों की पीड़ा और किसानों के प्रति सरकार के सौतेले व्यवहार से दु:खी होकर संत बाबा राम सिंह जी ने जो आत्मबलिदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ashok tanvar

गुरमेज गोंदर ने कहा कि सरकार आन्दोलनरत किसानों की उपेक्षा न करे। आन्दोलन नाज़ुक मोड़ पर आ गया है। इसकी उपेक्षा करना ठीक नहीं है। सरकार सारे पूर्वाग्रह छोड़कर किसानों से बात करे और उनकी मांगों को माने। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि किसान आन्दोलन की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए कि प्रधानमंत्री जी स्वयं इसमें हस्तक्षेप करें और किसानों की मांगों को पूरा करें।

अशोक तंवर ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड में किसानों की परेशानी और आन्दोलन कर रहे किसानों की कोई सुनवाई नहीं होने किसानों को हो रही पीड़ा संत राम सिंह जी सहन नहीं कर सके और किसानों के लिए आत्मबलिदान दे दिया। उनके आत्मबलिदान को देश का किसान कभी नहीं भूलेगा। संत बाबा राम सिंह जी और शहीद किसानों ने जो कुर्बानी दी है वो व्यर्थ नहीं जायेगी। सरकार को अपनी जिद छोड़कर किसानों की मांग माननी ही होगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love