डेस्क: एमपी में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती के दौरान सत्तारूढ़ बीजेपी 20 सीटों पर आगे है, वही कांग्रेस सात सीटों पर और बीएसपी एक सीट पर आगे है। दूसरी और, बिहार में भी महागठबंधन पीछे जाते हुए दिखाई दे रहा है और NDA की लगातार बढ़त है। NDA की बढ़त को देख विपक्षी दल लगातार ईवीएम का मुद्दा उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “मैंने सबह ही कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है। जनता और प्रशासन के बीच है। नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया। साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, ईवीएम में सिलेक्टिव छेड़छाड़ की जाती है। ऐसी सीटे हैं जहां हम किसी भी परिस्थिति में नहीं हारे होंगे लेकिन हजारों वोटों से हार गए। हम कल यानी बुधवार को एक बैठक करेंगे और परिणामों पर विश्लेषण करेंगे।