बिहार: औरंगाबाद के बभंडी में आज चुनावी रैली करने गये तेजस्वी यादव पर भीड़ में से दो चप्पल फेंके गये। एक चप्पल तेजस्वी यादव के हाथों पर जाकर लगा। चप्पल फेंकने वाला एक दिव्यांग युवक बताया जा रहा है जो खुद को बीजेपी का समर्थक बता रहा था।

दरअसल तेजस्वी प्रसाद यादव कुटुंबा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। वे मंच पर पहुंचे ही थे कि मंच के नीचे से दो चप्पल फेंके गये। पहला चप्पल तेजस्वी यादव के पीछे जा गिरा वहीं दूसरा चप्पल उनके हाथों पर जा लगा।
पहली बार फेंकी गई चप्पल तेजस्वी के बगल से गुजर गई। मगर जब तक नेता कुछ भी समझ पाते तब तक दूसरी चप्पल भी उस युवक ने तेजस्वी यादव पर फेंक दी। जो सीधे जाकर उनके शरीर पर लगी। मंच पर बैठे नेता और तेजस्वी यादव यह सब देख चौंक गए।
आनन-फानन उस दिव्यांग युवक को किसी तरह शांत कराया गया। तब जाकर तेजस्वी यादव ने अपना भाषण देना शुरू किया। वैसे तेजस्वी यादव ने भी इस चप्पल प्रकरण को कुछ खास तवज्जो नहीं दी और भाषण देकर वहां से चलते बने ।

बता दे कि ध्यान देने वाली बात यह है कि कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद तेजस्वी की रैलियों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इस भीड़ को देखकर राष्ट्रीय जनता दल सहित महागठबंधन की बाकी पार्टियां भी काफी उत्साहित हैं।
तेजस्वी ने चुनाव प्रचार में जाने के पहले भी 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा कर संकेत दे दिया था वह बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बनाएंगे। कहा भी जा रहा है कि इस मुद्दे के कारण लोग खासकर युवा उनसे जुड़ रहे हैं। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में लोग नीतीश सरकार से नाखुश हैं और एक युवा मुख्यमंत्री की चाहत में तेजस्वी के साथ जुट रहे हैं।