Home News हत्या कर फेंका अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 

हत्या कर फेंका अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 

डेस्क: उत्तर प्रदेश, जनपद के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरी घाट पुल के नीचे मझुई नदी में बुधवार की सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सहरी गांव स्थित मझुई नदी पर बने पुल के नीचे बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने अज्ञात युवक का शव देख इसकी सूचना गांव वालों को दी।

suicide cases

मृतक के सिर में गहरे जख्म देख गांव के प्रधान ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के शरीर पर कच्छा और बनियान मौजूद था। मृतक के पैंट-शर्ट, मोबाइल व चप्पल अंबेडकरनगर की सीमा पर स्थित शहरी गांव के सिवान से बरामद किया गया और वही मृतक के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी रूम भिजवा दिया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love