Home Nation प्रवीण तोगड़िया का बयान,तीन तलाक के बहस के बीच बोले हिन्दू महिलाओं...

प्रवीण तोगड़िया का बयान,तीन तलाक के बहस के बीच बोले हिन्दू महिलाओं की चिंता करो

डेस्क : भदोही, देश में चल रहे तीन तलाक की बहस के बीच प्रवीण तोगड़िया ने हिन्दू महिलाओं को लेकर चिंता करने की सलाह दी है। तीन तलाक पर मीडिया के सवाल पर विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सभी स्त्रियों की चिंता करनी चाहिए और हिन्दू स्त्रियों की चिंता करो। साथ ही उन्होंने कश्मीर में सेना पर हो रहे पथराव पर कहा कि सेना पर पत्थर फेंकने वाले भारत में रहने वाले पाकिस्तानी हैं।

todadiya

उन्होंने कहा कि किसी देश की सेना पर हमला करना युद्व माना जाता है और सेना पर हमला पाकिस्तानी एजेंट कर रहे हैं।
तोगड़िया सुरियावां में आयोजित बजरंग दल के काशी प्रांत के कार्यकर्ता शौर्य प्रशिक्षण का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य और बौद्विक रूप से सशक्त रहने की बात कही। उन्होंने भारत को हिन्दु राज्य बनाने की बात कहते हुए कहा कि देश के संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाकर हिन्दु रिपब्लिक शब्द जोड़ भारत में हिन्दु राज्य बनेगा। हिन्दु राज्य में पीएम, सीएम, एसपी, डीएम और जज हिन्दु के आलावा कोई नहीं होगा इसलिए हिन्दु राज्य चाहिए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love