Home Health कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका कपूर के साथ पार्टी में भाजपा सांसद दुष्यंत...

कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका कपूर के साथ पार्टी में भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी थे, गए थे संसद खुद को किया आइसोलेट

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी वहां वसुंधरा राजे के बेटे व भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के भी होने की खबर आई है। वे पार्टी में शामिल होने के बाद संसद भी गए थे। जानकारी मुताबिक कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से लौटने के बाद कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं।

kanika kapoor

बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी इस पार्टी में शामिल थीं। वसंधुरा राजे के साथ ग्रुप में कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर की खिंचवाई हुईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वसुंधरा राजे को कोरोना का खतरा बेटे दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने से भी हो सकता है।सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में कनिका कपूर कई लोगों के साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कनिका की तस्वीरों को देखकर फैंस भी जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें