डेस्क : पीएम मोदी ने ऐलान कर दिया है कि पूरे देश में लॉकडाउन रहेगा। आज रात 12 बजे से घरों से निकलना बैन है। पीएम मोदी ने कहा कि ये जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त है, ये कर्फ्यू ही है और फिलहाल ये 21 दिनों के लिए है अगर 21 दिन नहीं संभले तो 21 साल पीछे चले जाएंगे,कई परिवार तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घर के दरवाजे पर लक्ष्मण रेखा है, बाहर एक कदम रखा तो घर में आ सकती है बीमारी।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मामलों की संख्या का आंकड़ा 500 छू गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल पॉजिटिव केस 519 हो गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में लॉकडाउन के आदेश दे दिए गए हैं।