डेस्क: अभिनेत्री कंगना रनौत और महराष्ट्रा की राज्य सरकार शिवसेना के साथ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र में शिवसेना फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान के बाद से हमलावर हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा की मुंबई मराठी मानुष के बाप की ही है, जिन्हें यह मंजूर नहीं वह अपना बाप दिखाएं। शिवसेना महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बगैर नहीं रहेगी, प्रॉमिस जय हिंद जय महाराष्ट्र।
वही शिवसेना के ही विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना को धमकाते हुए कहा कि कंगना ने शहर की बुराई की है। जिसने उन्हें बड़ा किया मुंबई शहर का नाम मुंबा देवी माता के नाम पर रखा गया है कंगना ने मुंबई की बदनामी की है। कंगना जब भी मुंबई वापस लौटेंगी तब अगर शिवसेना की महिला अघाड़ी ने उनके साथ कुछ किया तो शिवसेना इसकी जिम्मेदारी लेने में पीछे नहीं हटेगी।
कंगना ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा की ‘मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे मुंबई न आने के लिए धमका रहे हैं, इसलिए अब मैंने फ़ैसला किया है कि मैं 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी।’ कंगना ने लिखा है कि जब वह मुंबई एयरपोर्ट पर उतरेंगी तो वह उस टाइम को सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगी।
इससे पहले भी कंगना के मुंबई पुलिस को लेकर दिए गए बयान पर संजय राउत ने पलटवार किया था और लिखा था, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह और कुछ नहीं बल्कि मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर एक्शन लेना चाहिए।’
बहरहाल, कंगना के ‘हिम्मत है तो रोक ले’ वाले ट्वीट पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से रिएक्शन आना स्वाभाविक ही था और आया भी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा- ‘मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक आईपीएस अफ़सर तो कंगना के बयान को लेकर अदालत भी गए हैं।’ उन्होंने कहा कि कंगना को महाराष्ट्र और मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
अब पलटवार करने की बारी कंगना की थी और उन्होंने ट्वीट कर कहा, किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूं, हां मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे? वही कंगना ने एक और ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो कि इन्होंने महाराष्ट्र के लिए किया क्या है।
आपको बता दे की सारा मामला संजय राउत के कंगना मुंबई न आएं वाले बयान पर फ़िल्म अभिनेत्री ने गुरूवार को तीख़ी टिप्पणी कर कहा था, ‘मुंबई की गलियों में आज़ादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकी दी जा रही है। मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की तरह क्यों लग रही है।’ दिल्ली बीजेपी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कंगना के समर्थन में ट्वीट कर कहा था, किसी के पिता की जागीर है मुम्बई? उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पूछा था कि महाराष्ट्र में ये क्या हो रहा है।