Home Election बरोदा उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 3 नवंबर को होगा बरोदा उपचुनाव,...

बरोदा उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 3 नवंबर को होगा बरोदा उपचुनाव, 10 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

हरियाणा: भारतीय चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उप चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसमें हरियाणा विधानसभा की बरोदा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। जिसकी घोषणा आज भारतीय चुनाव आयोग ने कर दी है। इस सीट पर उपचुनाव 3 नवम्बर को होगा और 10 नवम्बर को इसका परिणाम जारी किया जाएगा।

election photo

बरौदा विधानसभा के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का बीती 13 अप्रैल को निधन हो गया था जिसके बाद यह सीट खाली हुई है।

इससे पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा के आम चुनावों का ऐलान किया था। बिहार में तीन चरणों में मतदान होना है। हरियाणा के बरौदा हलके की सीट पर दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को मतदान होगा। उपचुनाव के नतीजे बिहार के साथ ही 10 नवंबर को घोषित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें