Home Nation तुगलकाबाद इलाके में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई...

तुगलकाबाद इलाके में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर, 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में बीती रात आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग तुगलकाबाद गांव की झुग्गियों में लगी थी। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली। इस हादसे में 200 से ज्यादा झुग्गियां और गोदाम जलकर खाक हो गए। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 30 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद भयंकर हो चुके आग पर काबू पा लिया। आग लगने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये आग झुग्गियों वाले इलाके (Slum Area) में लगी। देर रात झुग्गियों में एक के बाद एक सिलेंडर फटने की आवजें आईं और आग तेजी से फैलती चली गई।

delhi fire area

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने एएनआई को बताया, हमें रात के करीब एक बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग पर काबू पाने के लिए 18-20 दमकल वाहनों को लगाया गया था । फिलहाल किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें