Home News जोधपुर पहुंची महिला से सामूहिक बलात्कार

जोधपुर पहुंची महिला से सामूहिक बलात्कार

पति से विवाद के चलते और भाई से अनबन के बाद ट्रेन में जोधपुर पहुंची एक महिला को ट्रक में सुनी जगह ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर चार जनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर मण्डोर के रामसागर चौराहे के पास नग्न हालत में छोड़ दिया वही हात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पीडि़ता ने शुक्रवार रात बयान में यह आरोप लगाए और मण्डोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अनंत कुमार ने बताया कि मूलत: झारखण्ड में बोकारो हाल दिल्ली निवासी एक महिला गुरुवार को नग्न हालत में रामसागर चौराहे के पास मिली थी। क्षेत्रवासियों की सूचना पर एम्बुलेंस ने उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए, लेकिन उसने कोई गलत हरकत के आरोप नहीं लगाए। इस बीच, शुक्रवार रात पुलिस दुबारा अस्पताल पहुंची और महिला अधिकारियों की मौजूदगी में बयान दर्ज किए। तब उसने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया।


पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी उड़ीसा के एक व्यक्ति से हुई थी। जो सब्जी बेचता है। जिसके साथ सात साल तक वह कानपुर में रही। एक साल पहले पति से विवाद हो गया तो वह पिता व भाई के साथ दिल्ली में आकर रहने लगी। कुछ दिन पहले भाई से अनबन हो गई। वह घर से निकल गई और किसी ट्रेन में सवार होकर जोधपुर स्टेशन आई। प्यास लगने पर वह सडक़ तक आ गई, जहां से कोई ट्रक चालक मिला। वो उसे ट्रक में बिठाकर कहीं गांव में ले गया, जहां उसने महिला को शराब पिलाई और फिर चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love