Home Business & Economy मारुति सुजुकी के WagonR, Baleno मॉडल में आई परेशानी, मरम्मत के लिए...

मारुति सुजुकी के WagonR, Baleno मॉडल में आई परेशानी, मरम्मत के लिए वापस मंगवाई 1,34,885 कारें 

मारुति सुजुकी की WagonR, Baleno गाड़ियों में आने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए कंपनी ने लगभग 1.34 लाख गाड़ियों को परीक्षण के लिए वापस कंपनी में बुलाने की घोषणा की है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने घोषणा करते हुए कहा कि 15 नवंबर 2018 से 15 अक्टूबर 2019 के बीच बनी WagonR (1 Litre) और 8 जनवरी 2019 से 4 नवंबर 2019 के बीच मैन्युफेक्चर हुई Baleno (Petrol) को कंपनी द्वारा वापस बुलाया जाएगा।

maruti suzuki

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने कहा कि WagonR की 56,663 यूनिट्स और Baleno की 78,222 यूनिट्स का निरीक्षण किया जाएगा और इस दौरान इन गाड़ियों के फ्यूल पंप में संभावित परेशानी को देखा जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया के लिए ग्राहकों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा अगर खराब पार्ट को बदला जाता है, तो उसका खर्च कंपनी उठाएगी। कंपनी ने बताया कि जिन ग्राहकों के पास ये कारें हैं उनसे आने वाले समय में आधिकारिक डीलर खुद संपर्क करेंगे।
Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love