Home Nation कपिल देव को हस्पताल से मिली छुट्टी, दिल का दौरा पड़ने के...

कपिल देव को हस्पताल से मिली छुट्टी, दिल का दौरा पड़ने के बाद से थे हस्पताल में भर्ती

भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को रविवार को शहर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल का दौरा पड़ने पर दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

kapil dev hospital

इस 61 वर्षीय पूर्व आलराउंडर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। अब वह स्वस्थ हैं।पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी, और कपिल देव के डिस्चार्ज होते समय की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

kapil dev hospital admit

इससे पहले शुक्रवार को तब क्रिकेट फैंस घबरा गए, जब पता चला कि पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है। कपिल देव को हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जाने लगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love