Home Bihar बिहार में गरजे पीएम मोदी, कहा सभी सर्वेक्षण दर्शाते हैं कि राज्य...

बिहार में गरजे पीएम मोदी, कहा सभी सर्वेक्षण दर्शाते हैं कि राज्य में राजग की सरकार बनी रहेगी

डेस्क: बिहार के सासाराम में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा।

pm modi bihar

उन्होंने लालू परिवार परहमला करते हुए कहा कि जो लोग पहले ही बिहार पर राज कर चुके हैं, वे एक बार फिर विकासशील राज्य को लालच की नजरों से देख रहे हैं। बिहार को उन लोगों नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने उन्हें पीछे धकेला है। यह वही समय है जब राज्य में कानून व्यवस्था की हालत सबसे बुरी थी।

मोदी ने कहा कि चुनाव से पहले ही बिहार के लोगों ने अपना संदेश दे दिया है और सभी सर्वेक्षण दर्शाते हैं कि राज्य में राजग की सरकार बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि जिन लोगों का बिहार को बीमारू बनाने का इतिहास रहा है, उन्हें वापस लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब बिहार के लोगों ने पंद्रह साल बाद उन्हें सत्ता से बेदखल किया और श्री नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग की सरकार बनाई तो ये लोग बौखला गए। उन्हें काफी गुस्सा आया और उनके मन में जहर भर गया। इसके बाद दस साल तक इन लोगों ने केंद्र में संप्रग सरकार में रहते हुए बिहार के लोगों के प्रति अपना गुस्सा बिहार पर निकाला। संप्रग सरकार के माध्यम से इन लोगों ने बिहार के विकास की राह में न केवल रोड़े अटकाए बल्कि पूरी विकास प्रक्रिया को ही बाधित कर दिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love