Home Corona सुखदेव के बाद गर्म धर्म ढाबे के 10 कर्मचारी करोंना पॉजिटिव

सुखदेव के बाद गर्म धर्म ढाबे के 10 कर्मचारी करोंना पॉजिटिव

डेस्क: दिल्ली से सटे दो मशहूर ढाबों को यहां के कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है। कल सुखदेव ढाबे के 71 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे वहीं गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। दोनों ढाबे पर कुल 81 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया था।
garam dharam dhaba
बता दें कि जिला में संक्रमित मरीजों की संख्या 4978 पहुंच गई, जबिक 42 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। जिले में लगातार बढ़ते नए केसों की संख्या ने प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बता दे की ये दोनों प्रसिद्ध ढाबे मुरथल में स्थित हैं, जो दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित हैं और इनकी लोकप्रियता के चलते यहां दूर-दूर से आने वाले लोगों की भीड़ हमेशा जमा रहती है।
Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love