Home Election प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, जनसभा में बोली नरेंद्र मोदी की सरकार...

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, जनसभा में बोली नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूत नहीं बल्कि मगरुर सरकार है

यूपी सातवें चरण का चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। एक-एक सीट पर बड़े नेताओं ने ताकत झोंक दी है। बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सलेमपुर क्षेत्र में थीं। जनसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूत सरकार नहीं बल्कि मगरुर सरकार है। रोज- रोज इन लोगों का अहंकार जनता के सामने आ रहा है। ये बातें जनता की करते हैं लेकिन इनके काम से साफ है कि इनके लिए सिर्फ सत्ता की सबकुछ है।

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो वाराणसी का विकास नहीं कर सका वह दूसरे जगहों का विकास क्या करेगा। आप बनारस जाकर विकास देख सकते हैं। बनारस से प्रधानमंत्री का कोई लेना देना नहीं। वहां वह सिर्फ बड़ी-बड़ी मीटिंग के लिए आते हैं। आने के पहले खूब प्रचार-प्रसार होता है। मीटिंग कर चले जाते हैं। आज तक एक भी गरीब व किसी किसान के परिवार में नहीं गए। एक बार भी लोगों से हालचाल तक नहीं पूछा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love