Home Nation कश्मीर में बड़ा हादसा...ITBP की बस खाई में गिरी, 7 जवानों की...

कश्मीर में बड़ा हादसा…ITBP की बस खाई में गिरी, 7 जवानों की मौत

ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। ये सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर वापिस लौट रहे थे।

 

बताया जा रहा है कि हादसे से वक्त बस में 41 जवान सवार थे, जिनमें से 39 ITBP के और 2 जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान सवार थे।

हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।

श्रीनगर और अनंतनाग में चल रहा घायलों का इलाज

इस हादसे में कई जवान घायल भी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love