Home Nation चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण मार्च 2018 में, उड़ान प्रणालियों को जोडऩे का काम...

चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण मार्च 2018 में, उड़ान प्रणालियों को जोडऩे का काम शुरू 

डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर देश के दूसरे अभियान के लिए चंद्रयान-2 की उड़ान प्रणालियों का इंटीग्रेशन (जोडऩे का काम) शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ चंद्रमा पर उतारे जाने वाले लैंडर और चंद्रमा की धरती पर चहलकदमी करने वाले रोवर का परीक्षण भी चल रहा है। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण मार्च 2018 में जीएसएलवी मार्क-2 से करने की योजना है। इसरो ने इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए आवश्यक कई नई तकनीकों का स्वदेशी विकास किया है। देश का दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2 पहले मिशन की तुलना में काफी उन्नत होगा। पहले चंद्र मिशन में केवल एक आर्बिटर भेजा गया था जिसने चांद की 100 किलोमीटर वाली कक्षा में परिक्रमा किया और आंकड़े भेजे। चंद्रयान-१ के साथ भेजा गया एक उपकरण मून इमपैक्ट प्रोब (एमआईपी) आर्बिटर से निकलकर चांद की धरती से जा टकराया था और उसी दौरान चांद पर पानी की मौजूदगी के साक्ष्य मिले। अब 9 साल बाद भेजे जाने वाले दूसरे मिशन में सिर्फ आर्बिटर ही नहीं लैंडर और रोवर भी होगा।

isro

आर्बिटर चांद की कक्षा में परिक्रमा करेगा वहीं लैंडर निकलकर चांद की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। लैंडर से रोवर निकलकर चांद की धरती पर चहलकदमी करेगा और आंकड़े रोवर एवं आर्बिटर के जरिए धरती पर इसरो के विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाएगा। इसरो के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार चांद के चिन्हित स्थान पर उतारे जाने वाले लैंडर की संरचना,उसके पे-लोड आदि को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

इसरो अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने कहा कि चंद्रयान-2 की तैयारियां चल रही हैं। आर्बिटर तैयार हो रहा है। फ्लाइट इंटीग्रेशन (उड़ान समाकलन) गतिविधियां प्रगति पर हैं। लैंडर और रोवर के कई परीक्षण किए जाने हैं जिसकी योजना तैयार की जा चुकी है। परीक्षण चल भी रहे हैं। चंद्रयान-2 प्रक्षेपण की सारी तैयारियां सही दिशा में प्रगति पर हैं और उम्मीद है कि मार्च 2018 में इसका प्रक्षेपण हो जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love