Home Nation गांधी जयंती पर राहुल गांधी बोले मैं दुनिया मे किसी से नही...

गांधी जयंती पर राहुल गांधी बोले मैं दुनिया मे किसी से नही डरूंगा

मराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। वहीं हाथरस कांड को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।

rahul gandhi photo

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर ट्वीट कर लिखा कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

 

rahul tweet

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित तौर पर गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के पास रोका और फिर जब वह पैदल हाथरस के लिए आगे बढ़े तो पुलिस व राहुल गांधी के समर्थकों के बीच काफिला को रोकने के दौरान न सिर्फ धक्का-मुक्की हुई बल्कि हद तो तब हो गया जब पुलिस वालों ने राहुल गांधी के साथ न सिर्फ धक्का-मुक्की की। बल्कि एक पुलिस अधिकारी ने तो राहुल गांधी के कॉलर तक को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान राहुल गिर पड़े और बाद में प्रियंका व राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताजा खबरें

Spread the love