डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी है। पार्टी ने अपने 30 वरिष्ठ नेताओं को प्रचार में उतारने की योजना बनाई है।
पीएम नरेंद्र मोदी सहित 30 भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं। ये सभी नेता बिहार चुनाव में पार्टी के लिए बोलने के लिए लोगों के बीच जाएंगे।
भाजपा ने बिहार चुनाव में अपने 30 वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने की योजना बनाई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों और बिहार के बड़े भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं।